मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव की वोटिंग में अभी थोड़ा वक्त है। सोमवार पांच मई को नामांकन पूरा हो चुका है। नामांकन के बाद स्क्रूटनी का काम भी जिला प्रशासन ने पूरा कर लिया है। छिंदवाड़ा जिले में इस बार 20 ग्राम पंचायत ऐसी है, जहां पर कहीं पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। कुछ पंचायतों में सरपंच के नाम पर सबकी सहमति बन गई है।
जानकारी के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार छिंदवाड़ा जिले की 21 ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन हो रहा है। इसमें जनपद पंचायत चौरई की दो, जुन्नारदेव की दो, मोहखेड दो, बिछुआ की तीन, सौसर की दो, तामिया की चार,छिंदवाड़ा की तीन, अमरवाड़ा की एक और परासिया की एक ग्राम पंचायत शामिल है। इनमें कुछ ग्राम पंचायत ऐसी है जहां पर पंच से लेकर सरपंच तक सभी महिला प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने जा रही है।
गुड लिस्ट में आई पंचायत, होगी पुरस्कृत
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों ऐलान किया था कि ऐसी ग्राम पंचायतें जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव होंगे। उन पंचायतों को प्रदेश सरकार पुरस्कृत करेगी, इसके साथ ही इन पंचायतों के विकास कार्यों को और ज्यादा प्रमुखता के साथ किए जाने की घोषणा सरकार ने की थी। जिसके बाद अब छिंदवाड़ा जिले की 20 ग्राम पंचायतें शिवराज सरकार की गुड लिस्ट में आ गई है।
बता दें कि पंचायत चुनाव के दौरान होने वाले झगड़े-फसाद को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने समरस पंचायत की पहल की है। इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पंचायतों में निर्विरोध चुनाव कराने की अपील की थी। इसके लिए पुरस्कार का एलान भी कर दिया गया था।
5 से 15 लाख तक मिलेगा ईनाम
किसी भी पंचायत में सरपंच का निर्वाचन अगर निर्विरोध किया जाता है तो उस पंचायत को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिस पंचायत में पिछला चुनाव भी निर्विरोध हुआ था वहां 7 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पंचायत में सरपंच और पंच के सभी पदों पर महिलाएं चुनी जाती हैं तो उस पंचायत को 12 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पंचायत में सरपंच और पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से होने पर पंचायत को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इन पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन
चौरई
लिकड़ी ( महिला सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
धनोरा (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
जुन्नारदेव
इलाहबाड़ी (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
खारी (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
मोहखेड़
रजौला रय्यत (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
करेर (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
बिछुआ
लौहारबतरी (महिला सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
उल्हाबाड़ी (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
धामटा (सरपंच निर्विरोध)
सौंसर
पगाड़ी (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
कबरपिपला (सरपंच निर्विरोध)
तमिया
महोली माता माल (महिला सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
धानाकोडिया (महिला सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
अनहोनी (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
खिरोटीमाल (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
परासिया
चांदामेटा कला (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
अमरवाड़ा
लखनवाड़ा (सरपंच निर्विरोध)
छिंदवाड़ा
शांहापुरा (सरपंच निर्विरोध)
रोहनाकला (सरपंच,पंच सभी निर्विरोध)
गोरेघाट ग्राम पंचायत निर्विरोध(मोहखेड़)
पिछली बार 28 पंचायत हुई थी निर्विरोध
हर्रई
राजढाना (सरपंच निर्विरोध)
झिरना (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
छिंदा (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
अमरवाड़ा
हिररी ग्राम (सरपंच निर्विरोध)
पांढुरना
सिराठा (सरपंच निर्विरोध)
कामठीकला (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
जुन्नारदेव
रखिकोल (सरपंच निर्विरोध)
तराई (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
चौरई
पांजरा (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
लालगांव (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
मोहखेड़
हिवरावासुदेव (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
अडवार (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
झिरिया (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
मऊ (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
चारगांव करबल (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
राजगांव (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
बिछुआ
आमाझीरी कलां (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
कुंडई (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
छिंदवाड़ा
घाट परासिया (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
शहपुरा (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
काराघाट (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
परासिया
दबक (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
तालपीपरीया (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
इटावा (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
सौंसर
पंधराखेड़ी (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
खांड सिवनी (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
जाम (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)
कढ़ैया (पंच और सरपंच सभी निर्विरोध)