फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: श्योपुर में पोलिंग बूथ पर निकले सांप, एक को डसा, दूसरे के पैर में लिपटा

Sat, 25 Jun 2022 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

सांप ने एक व्यक्ति को डस लिया तो नोडल अधिकारी के पैर में लिपट गया। सर्पदंश पीड़ित को कोटा रैफर किया गया है। दोनों घटनाएं मतदान शुरू होने से पहले की हैं। 
विज्ञापन
सर्पदंश से पीड़ित कोटवार को कोटा रैफर किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सांप निकलने की घटनाएं हुई हैं। सांप ने एक व्यक्ति को डस लिया तो नोडल अधिकारी के पैर में लिपट गया। सर्पदंश पीड़ित को कोटा रैफर किया गया है। दोनों घटनाएं मतदान शुरू होने से पहले की हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्योपुर जनपद में शनिवार को प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इससे पहले ही दो जगह सांप निकलने से हड़कंप मच गया। तुलशेप ग्राम कोटवार राजेन्द्र सिंह रघुवंशी की ड्यूटी रनोद गांव में लगी थी। इसी दौरान कोटवार को बूथ परिसर में सांप ने डस लिया। वहीं बर्धा बुजुर्ग के नोडल अधिकारी छोटे लाल नहाने जा रहे थे इसी दौरान पैर में सांप लिपट गया।

कोटवार राजेन्द्र सिंह को प्राथमिक उपचार के वाद राजस्थान के कोटा रेफर कर दिया गया है। कोटवार के बेटे जितेंद्र सिंह कहना है कि मेरे पापाजी की चुनाव में रनोद गांव में ड्यूटी लगी थी। सुबह के टाइम वे सो रहे थे तो पिताजी को सांप ने डस लिया। वहीं छोटे लाल ने बताया कि सुबह सो कर उठे थे। नहाने की तैयारी कर रहा था कि इस दौरान कहीं से सांप आया और मेरे पैरों में लिपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें