फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: छिंदवाड़ा में पति-पत्नी लड़ रहे चुनाव, पति जनपद तो पत्नी जिला पंचायत की प्रत्याशी

Mon, 04 Jul 2022 04:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में क परिवार ऐसा है, जिसमें पति जनपद पंचायत के सदस्य का चुनाव लड़ रहा है तो पत्नी जिला पंचायत के लिए प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में पति-पत्नी चुनाव मैदान में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। हर प्रत्याशी, हर पार्टी प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। एक परिवार ऐसा है, जिसमें पति जनपद पंचायत के सदस्य का चुनाव लड़ रहा है तो पत्नी जिला पंचायत के लिए प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मोहखेड़ ब्लॉक में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति गावंडे इस बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं। वे कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव मैदान में हैं। वहीं उनके पति विजय गावंडे की लोगों में अच्छी पैठ होने के कारण कांग्रेस ने मुखेड़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव मैदान में उतारा है। पति पत्नी अलग-अलग क्षेत्रों में  जनसंपर्क कर रहे हैं। बता दें कि जनपद अध्यक्ष रहते समय कीर्ति गावंडे ने अपने पति विजय गावंडे के साथ कोरोना काल में क्षेत्र में सक्रियता दिखाई थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें