फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शराब पीने का विरोध पड़ा भारी, आरोपियों ने युवक को बीच सड़क बेल्ट से पीटा; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 27 Jun 2026 02:36 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी

सार

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक को कथित तौर पर बीच सड़क पर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
थाने पहुंचा मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में शराब पीने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में कुछ दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर कथित तौर पर 'तालिबानी सजा' दी। आरोपियों ने युवक की पीठ पर गिनती गिनते हुए बेल्ट से कई वार किए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान दुर्गापुर निवासी किशन रैकवार के रूप में हुई है। किशन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने गांव के ही कुछ युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते देखा था, जिसका उसने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई।
विज्ञापन


पीड़ित युवक चुपचाप मार सहता हुआ नजर आया
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम किशन रैकवार अपने काम से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और घेरकर मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक की पीठ पर बेल्ट से लगातार वार कर रहे हैं और हर वार के साथ गिनती भी गिन रहे हैं। वहीं, आरोपियों का एक साथी पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में पीड़ित युवक चुपचाप मार सहता हुआ नजर आ रहा है।

पीड़ित ने पृथ्वीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़ित किशन रैकवार ने पृथ्वीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 27 करोड़ रुपये की जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण

पृथ्वीपुर थाना प्रभारी गौरव राजोरिया ने बताया कि वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस घटना और उसका वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें