फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह के रहवासी इलाके में घुसा जंगली जीव सांभर, वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा

Sat, 10 Dec 2022 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के रहवासी इलाके में एक जंगली सांभर घुस आया। सांभर के घुसने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। हालांकि, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर सांभर को पकड़ा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में जंगली जीव लगातार रहवासी इलाकों में आ रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा रहता है। साथ ही आम लोग भी दहशत में रहते हैं। शनिवार को दमोह वन परिक्षेत्र के रियाना गांव में एक जंगली सांभर घुस आया और अपनी जान बचाते हुए एक घर के समीप जा पहुंचा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तत्काल ही वन विभाग को सूचना दी और वन अमले ने रेसक्यू कर सांभर को पकड़ा और डिपो में लाकर उसका इलाज कराया। रियाना गांव में लोगों ने जैसे ही सांभर को देखा तो वह उसे देखने के लिए पहुंच गए। लेकिन उसने उछल कूद करना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण घबरा गए। सरपंच दर्शन सिंह लोधी ने बांदकपुर चौकी पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी।

दमोह डीएफओ एमएस उइके ने बताया, रियाना गांव में एक जंगली सांभर घुस आया था। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू आपरेशन कर उसे पकड़कर दमोह डिपो लाया गया है। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है, उसके बाद उसे सुरक्षित अभयारण्य में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि संभवत: जंगल से यह सांभर रिहायशी इलाके में आ गया और कुत्तों ने उसका पीछा किया। इस दौरान वह घायल भी हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


तेंदुआ भी घुसा था गांव में...
एक सप्ताह पहले इसी तरह एक तेंदुआ भी उन वन परिक्षेत्र कुम्हारी के पड़री गांव में घुस आया था, जिसने एक चौकीदार पर हमला किया था। इसके बाद उस तेंदुए की मौत भी हो गई थी। वन विभाग ने बताया था कि तेंदुआ बीमार था, जबकि दूसरी बात यह सामने आई थी कि तेंदुए ने चौकीदार पर हमला कर अपने जबड़े में उसका हाथ दबा लिया था। चौकीदार की जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने तेंदुए पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हालांकि, इस मामले की अभी जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें