फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शादीशुदा महिला ने साथ चलने से मना किया तो फेसबुक प्रेमी ने मार दिया फरसा, बाद में फूट-फूटकर रोया

Wed, 12 Apr 2023 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पहले दोनों फेसबुक से मिले, फिर दोनों में प्यार हुआ। जब महिला ने साथ चलने से मना किया तो प्रेमी ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
प्रेमी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल में प्यार को पाने की जिद में युवक अपराधी बन गया। उसने शादीशुदा महिला से प्रेम किया था, जब वह उसे साथ ले जाने का कहने लगा तो महिला ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए प्रेमी ने फरसे से उस पर वार कर दिया। बीच-बचाव में महिला की बेटी भी घायल हो गई। बाद में महिला की हालत पूछते हुए आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पचगांव का है। आरोपी युवक कटनी का रहने वाला है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल मां-बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

क्या है मामला
बताया गया कि कटनी के रहने वाले युवक दुलारे राम पाटकर उर्फ गोलू (35) की फेसबुक के जरिए कोतवाली शहडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पचगांव की एक शादीशुदा महिला से कुछ वर्ष पहले पहचान हुई। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग हो गया। महिला का पति उसे छोड़ चुका है। वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर मे अकेली रहती थी। इसलिए आए दिन उक्त युवक चोरी छिपे उससे मिलने भी आता रहता था। अब आरोपी युवक यह चाहता था कि तथाकथित उसकी महिला प्रेमी उसके साथ रहे। लेकिन इस पर महिला शायद राजी नही थी। 
विज्ञापन


आरोपी युवक बीते दिवस कटनी से ट्रेन में सवार होकर शहडोल पहुंचा। फिर यहां से वह सीधे पचगांव महिला के घर पहुंच गया। वहां महिला के साथ कुछ देर बातचीत करने के बाद वह आक्रोशित हो गया और धारदार हथियार से महिला के ऊपर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। मां के ऊपर हमला करते देख जब उसकी 16 वर्षीय बेटी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। महिला व बेटी की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल मां बेटी की जिला चिकित्सालय भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस से पूछता रहा प्रेमिका का हालचाल
महिला के प्रेम में पागल युवक का जब कुछ देर में गुस्सा शांत हुआ तो वह पुलिस से अपनी तथाकथित महिला प्रेमी का हालचाल पूछने लगा। वह बार बार यही कहता रहा कि उसे ज्यादा तो नहीं लगा है। वह फुट फूटकर रो रहा था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें