शराब की दुकान के सामने बांधी गायें
- फोटो : अमर उजाला
मौर्य को लेकर बोलीं- सपा राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाली पार्टी
स्वामी प्रसाद मौर्य की रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर उमा भारती ने कहा कि यह पार्टी राम भक्तों पर गोली चलाने वाली पार्टी है, जिन्होंने राम भक्तों को गोलियों से भून दिया था, उनसे आप और क्या आशा रखते हैं। बुधवार रात में ओरछा पहुंची उमा भारती ने शराब की दुकान के सामने अलाव जलाकर चौपाल लगाई और स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि आबकारी और जिला अधिकारी को टारगेट दिया जाता है।
नशे की लत से पैसा कमाना सरकार का धर्म नहीं
भाजपा नेत्री ने कहा, 'नशा लोगों की आदत है और लत का उपयोग कर पैसा बनाना सरकार का धर्म नहीं है। सरकार का धर्म है कि लोगों की लत को खत्म करे। इसमें मूल दोषी कौन है? बकौल उमा भारती, इसमें मूल दोषी वो हैं, जो राम का नाम लेते हैं। मैं हूं मूल दोषी, मुझे फांसी पर लटकाओ। मैंने सरकार के लिए वोट मांगे थे।'