फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, तीन घायल

Mon, 10 Oct 2022 06:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में बाइक को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। ट्रक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
हादसे में ये तीनों घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। मृतक मां-बेटी हैं। सभी लोग एक बाइक पर सवार थे, उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी।  पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना की सागर नाका चौकी क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। देहात थाना के कोंरासा गांव में रहने वाली रेवती पति महेश अहिरवार अपने तीनों बच्चों के साथ अपने भाई भगवत अहिरवार की बाइक पर मायके किंद्रहो जा रही थी। बाइक पर तीन बच्चे और भाई-बहन पांचों लोग सवार होकर आ रहे थे। दमोह-सागर स्टेट हाईवे के समीप सरदार पटेल ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। 

टक्कर के बाद पांचों लोग जमीन पर घिसट गए। जिससे चार वर्षीय मासूम राखी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई और मां रेवती गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही उसके दोनों बच्चे व भाई भी सड़क पर घायल पड़े रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। रेवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में महिला के भाई भगवत अहिरवार ने बताया कि वह अपनी बहन और भांजों को बाइक पर बैठाकर कोंरासा से क्रिंदहो जा रहा था। सरदार वल्लभ भाई पटैल ओवर ब्रिज के समीप एक ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें उसकी भांजी और बहन की मौत हो गई और दो भांजे घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें