फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में बिजली गिरने से तीन की मौत, मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल

Thu, 08 Sep 2022 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मोह जिले में गुरुवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में वज्रपात की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मौसम विभाग भी कई दिनों से लगातार बिजली गिरने की चेतावनी भी दे रहा है। दमोह जिले में गुरुवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। बटियागढ़ थाना इलाके के ग्राम आलमपुर में दो लोगों की तो तारादेही थाना अंतर्गत ग्राम शिवलाल खमरिया में एक बुजुर्ग ने बिजली की चपेट में आने पर दम तोड़ा है। 

बता दें कि जिले के ग्राम आलमपुर में गुरुवार शाम बारिश हुई थी। इसी दौरान बिजली गिरने की घटना हुई। जिससे 12 वर्षीय गजेंद्र पिता बारेलाल एवं 21 वर्षीय ब्रजमोहन पिता कड़ोरी इसकी चपेट में आ गए और वहीं गिर गए। दोनों अपने घर के पास ही खड़े थे। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिजली गिरने की दूसरी घटना तारादेही थाना अंतर्गत ग्राम शिवलाल खमरिया में घटी। 62 वर्षीय टट्टू आदिवासी पराई तिराहे पर जा रहा था, तभी उसके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें