फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में सूने मकान में चोरों का धावा, 3.60 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर ले उड़े

Tue, 30 May 2023 05:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर में चोरों ने सूने मकान पर धावा बोला। वहां से 3.60 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े।  
विज्ञापन
सागर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के उपनगरीय इलाके मकरोनिया में चोरो के हौसले बुलंद है। सोमवार देर रात चोरों ने मकरोनिया के पद्माकर नगर के एमआईजी 32 में सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला। चोर ताला और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। 3.60 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात ले गए। घटनाक्रम के समय घर पर ताला लगा था। परिवार के लोग शादी के रिसेप्शन में गए थे। बेटा सांची गया हुआ था। बेटा लौटा तो वारदात का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


पद्माकर नगर एमआईजी 32 निवासी नीतेश अग्रवाल ने मकरोनिया थाने पहुंचकर शिकायत में बताया कि मैं अपनी कार से निजी काम के लिए सांची गया था। घर पर पिता ब्रजेश अग्रवाल और मां थे। सांची में काम पूरा करने के बाद लौटा। घर पर ताला लगा हुआ था। पापा को फोन लगाया तो पता चला कि वे लोग 100 ब्लू पार्टी हाउस मकरोनिया में दोस्त की पार्टी में गए हैं। उनसे चाबी लेने गया और रात करीब दस बजे लौटा। मुख्य गेट का ताला खोला तो गेट की कुंडी अंदर से बंद थी। हाथ डालकर उसे खोला। घर के अंदर पहुंचते ही देखा कि नीचे वाली मंजिल के कमरे का दरवाजा टूटा पड़ा था। संदेह होने पर ऊपरी मंजिल पर गया और वहां कमरे का ताला टूटा पड़ा था। बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 3.60 लाख रुपये नकद गायब थे। मां की अलमारी में रखे बैग से दो सोने के हार, दो जोड़ी कान के टॉप्स, सोने का ब्रेसलेट, चार सोने की अंगूठी, तीन सोने की चेन, तीन चांदी के ब्रेसलेट और तीन जोड़ी चांदी पायल नहीं मिले। वारदात के दौरान चोर घर में रखे नकद और गहने मिलाकर करीब 5.40 लाख रुपये का माल लेकर भागे हैं। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें