फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पतंग की तरह बवंडर में उड़ गया लोहे के पाइप संग विवाह समारोह में लगा टेंट, वीडियो आपको भी कर देगा हैरान

Fri, 12 May 2023 11:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरनिया थाना क्षेत्र के कुसुम्बिया गांव में दोपहर के समय जबरदस्त बवंडर आया। इसमें शादी का टेंट लोहे के पाइप सहित उड़ गया। वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
खरगोन में बवंडर में उड़ता टेंट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य-प्रदेश के खरगोन में तूफ़ान के बाद आए बवंडर में एक विवाह सामारोह में लगा हुआ टेंट उसमें लगे लोहे के पाइप संग ही पतंग की तरह आसमान में उड़ता नजर आया। हालांकि टेंट को उड़ने से रोकने के लिए कुछ लोगों ने उसे पकड़कर बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन हवा का बंवडर इतनी तेज गति के साथ घूम रहा था कि उसकी गति देखकर पकड़ने वाले भी कुछ ही देर में भाग खड़े हुए। टेंट को आसमान की ऊंचाइयों में उड़ता देख आसपास के ग्रामीणों के भी होश उड़ गए। इसी बीच किसी ने इस उड़ते हुए टेंट का वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरनिया थाना क्षेत्र के कुसुम्बिया गांव में दोपहर के समय जबरदस्त बवंडर आया। अचानक आए बवंडर के दौरान शादी की तैयारी में लगे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बवंडर ने 45 बाई 45 के टेंट, मंडप और दूसरी तरफ लगे खाने के टेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर तक तो लोहे के पाइप पकड़कर लोगों ने टेंट को उड़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन बवंडर की गति देखकर टेंट छोड़कर वो भी भाग खड़े हुए। हवा का यह बवंडर टेंट को 200 फीट की ऊंचाई तक उड़ा ले गया। वहीं पाइप नीचे गिरते समय हाईटेंशन लाइन पर टकरा गए। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई यह राहत की बात रही। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें