फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शराब दुकान पर सतना जिला अस्पताल के डॉक्टर का हंगामा, पुलिसकर्मियों को दी नौकरी खा जाने की धमकी

Sat, 22 Jul 2023 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में जिला अस्पताल के डॉक्टर ने शराब दुकान पर जमकर हंगामा किया। जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो डॉक्टर साहब ने पुलिसकर्मियों को नौकरी खा लेने की धमकी दे डाली। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन में नशे में हंगामा करता जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना के जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर द्वारा शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। नशे में धुत्त डॉक्टर पुलिसकर्मियों को नौकरी खा जाने की् धमकी देता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला गुरुवार का है। सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. पुनीत वर्मा अपने दोस्त के साथ गुरुवार देर रात नशे में धवारी स्थित शराब दुकान पहुंचे। दुकान बंद हो चुकी थी, लेकिन डॉक्टर शराब की डिमांड कर रहे थे। जब शराब नहीं मिली तो वे दुकान के मैनेजर और कर्मचारियों से गाली-गलौज और धक्का मुक्की करने लगे। तमाशा देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस शराब दुकान पर पहुंची। डॉक्टर और उसके दोस्त को पकड़कर थाने ले आई। डॉक्टर ने थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। डॉ. पुनीत वर्मा और उनका साथी थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। सभी की नौकरी खा जाने की धमकी देने लगे। पुलिसकर्मियों ने कुछ देर तक बर्दाश्त किया। फिर दोनों को मेडिकल कराने देर रात जिला अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते में ही डॉक्टर के दोस्त को समझ आ गया कि बात बिगड़ चुकी है। उसने पुलिसकर्मियों से माफी मांगना शुरू कर दी। फिर डॉ. वर्मा को भी समझाकर माफी मंगवाई।
विज्ञापन


एक पुलिसकर्मी ने डॉ. पुनीत वर्मा और उनके दोस्त के हंगामे का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया था। अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ भी हैरान हैं। वीडियो में डॉ. वर्मा पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें