मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में 6 हजार आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का कार्य पूरा हो गया है। इसके शनिवार को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडन ने परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए।
गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा ने बताया कि पुलिस आरक्षकों की 6,000 पदों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा परिणाम (चयन सूची) घोषित कर दी है। पुलिस आरक्षकों के 7,500 अतिरिक्त पदों की भर्ती के लिए “रूल बुक” का अनुमोदन कर दिया गया है। 7,500 पुलिस आरक्षक भर्ती में मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 50% अंक लिखित परीक्षा के और 50% अंक शारीरिक परीक्षा के मापदण्ड और प्रावधान “रूल बुक” अनुमोदित “रूल बुक” में शामिल किए गए हैं।
,एसीएस ने बताया कि नवंबर माह में ही संबंधित पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों की भर्ती का विधिवत विज्ञापन जारी किया जाना नियत किया गया है।