फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अवैध डोडाचूरा की तस्करी करते तस्कर को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, लक्जरी कार से कर रहे थे तस्करी

Fri, 19 Jan 2024 10:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur: निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने राज्य की सीमा पर लगे जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान लक्जरी कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा 92 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर मंदसौर जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
कोतवाली निम्बाहेड़ा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्रवाई हेतु एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन में गुरुवार को थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर द्वारा टीम के साथ नीमच- चितौड़गढ़ हाईवे, जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को रुकवाकर चैक किया तो कार की डिक्की में 05 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 92 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने अवैध डोडाचूरा व कार जब्त कर मंदसौर जिले के गुडभेली बड़ी थाना पिपलिया मंडी निवासी 26 वर्षीय आरोपी सूरजपाल सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह सोनगरा राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें