फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अब सितंबर में छिंदवाड़ा आएंगे बागेश्वर धाम, नांदनवाड़ी में लगेगा दरबार, 25 मई से होनी थी कथा

Tue, 23 May 2023 04:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले में 25 मई को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा होनी थी। अब यह कथा सितंबर महीने में 23 से 25 तारीख के बीच होगी। शास्त्री का दरबार पांढुर्ना के नांदनवाड़ी में लगेगा।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का छिंदवाड़ा दौरा रद्द हो गया है, अब 20 सितंबर को वे छिंदवाड़ा आएंगे तथा पांढुर्णा के नादनवाड़ी में 23 से 25 सितंबर तक अपना दरबार लगाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए बागेश्वर धाम कथा समिति के सदस्य मजिस्ट्रेट प्रकाश वीके ने बताया, बागेश्वर धाम में नादनवाड़ी में होने वाली कथा का संकल्प भी लिया जा चुका है। तीन दिनों तक बागेश्वर धाम सरकार पांढुर्णा में आदिवासी समुदाय के बीच रामकथा करेंगे, जिसकी तैयारियां दो महीने बाद शुरू होंगी। 



गर्मी को देखते हुए बदला गया कार्यक्रम...
गौरतलब है कि मई महीने में पांढुर्णा में टेंपरेचर हाई रहता है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने कथा की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की थी, जिसके बाद कथा की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। अब कथा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी, यहां स्थान चयन हो चुका है। वहीं, कार्यक्रम को लेकर आवश्यक बैठक आने वाले समय में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें