फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में दूल्हे पर नगर निगम ने ठोका जुर्माना, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

Tue, 23 May 2023 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों ने एक दूल्हे से एक हजार रुपये वसूल कर लिए। ये कोई शादी का नेग नहीं, बल्कि जुर्माने की राशि थी जो सड़क पर गंदगी फैलाने के लिए वसूली गई थी।
विज्ञापन
ग्वालियर में दूल्हे पर जुर्माना लगाने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रोचक मामला सामने आया है। नगर निगम ने एक दूल्हे पर जुर्माना लगाया और एक हजार रुपये वसूल भी किए हैं। ये कार्रवाई इसलिए की गई कि शादी में आए लोगों ने खाना व गंदगी सड़क पर फैला दी थी। शिकायत के बाद निगम की टीम पहुंची और कार्रवाई कर दी। अब दूल्हे से जुर्माना वसूलने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन




मामला ग्वालियर के कंपू क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 का है। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बताया कि वार्ड 46 में गणेश मंदिर के पास शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जहां धूमधाम से शादी हो रही थी। दूसरी तरफ शादी कार्यक्रम में बचा हुआ खाना व गंदगी व्यक्तियों द्वारा सड़क पर फैला दी गई थी। मुख्य सड़क पर भयंकर गंदगी की सूचना जब नगर निगम तक पहुंची तो नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी के निर्देशन में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन दास और जेडएचओ रमेशचंद्र धौलपुरिया द्वारा तत्कालीन संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उन्हें हिदायत भी दी गई कि आगे से इस प्रकार की कोई भी गलती ना हो। इस संबंध में नगर निगम द्वारा दूल्हे पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

गौरतलब है कि शहर में सफाई व्यवस्था को देखते हुए स्वच्छता मिशन के तहत विभिन्न कार्रवाई भी की जा रही है। आए दिन लोगों को हिदायत भी दी जा रही है। साथ ही इस संबंध में जमकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि लोगों को गंदगी के प्रति जागरूक किया जा सके। सुबह के समय भी नगर निगम गाड़ी द्वारा घर-घर से कचरा कलेक्ट किया जाता है। ताकि सड़कों पर किसी भी प्रकार का कचरा नजर ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें