बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणबीर कपूर के 10 साल पुराने बीफ वाले बयान पर हंगामा किया
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के 10 साल पुराने बयान का विरोध
दरअसल मंगलवार को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन करने के लिए रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और फिल्म के डायरेक्टर आयान मुखर्जी के साथ मध्यप्रदेश पहुंचे थे। इंदौर में फिल्म का प्रमोशन करने से पहले फिल्म की सफलता के लिए सभी कलाकार बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आए थे। लेकिन यहां रणबीर कपूर के 10 साल पुराने बीफ खाने वाले बयान पर हिंदूवादी संगठनों ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर दिया। जिसके बाद आलिया और रणबीर को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के निवास पर शरण लेनी पड़ी, वहीं स्थिति को देखते हुए कपल ने मंदिर जाने के निर्णय को रद्द कर दिया।