फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, हाथ-पैर के दर्द से परेशान बच्ची पहुंची थी इलाज कराने

Wed, 07 Jun 2023 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची आरोपी के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सागर जिले के रहली इलाके में रहने वाली नाबालिग के हाथ पैर दर्द करते थे, जिससे परिवार के लोग परेशान रहते थे। उन्हें जानकारी मिली कि दमोह जिले के तहत आने वाले बांसा गांव में देवेंद्र पटेल नाम का व्यक्ति झाड़-फूंक करता है, जिससे हाथ पैर, आंख दर्द  गायब हो जाता है। परिवार के लोग नाबालिग को लेकर उसके पास पहुंचे। झाड़-फूंक के नाम पर परिवार के लोगों को उसने घर के बाहर कर दिया। इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। नाबालिग ने आपबीती परिजनों को सुनाई तो वे थाने पहुंचे और  शिकायत दर्ज कराई। 

आरोपी 15 दिन से कर रहा था झाड़-फूंक 
रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि आरोपी देवेंद्र पटेल पिछले 15 दिनों से आसपास के गांव में झाड़-फूंक का काम कर रहा था। इसी दौरान नाबालिग के परिजनों को पता चला तो उसके पास झाड़-फूंक के लिए ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें