फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान, बोलीं- जो अल्पसंख्यक अपने धर्म से ऊब गए वे आ सकते हैं गरबा करने

Tue, 13 Sep 2022 04:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में नवरात्र में होने वाले गरबा कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने फिर बड़ा बयान दिया है। ठाकुर ने कहा कि जो अल्पसंख्यक अपने धर्म से ऊब गए है, वे गरबा कार्यक्रम में आ-जा सकते हैं।
विज्ञापन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। ठाकुर ने कहा कि जो अल्पसंख्यक अपने धर्म से ऊब गए हैं, वे गरबा महोत्सव में आ सकते है।

विज्ञापन


ठाकुर ने मीडिया से कहा कि जो भी अल्पसंख्यक अपने धर्म से ऊब गए हैं। जिस मुस्लिम की मूर्ति पूजन में आस्था है। वो अपने परिवार के साथ गरबा में आ सकते है। यहां मनोरंजन के लिए नहीं आए। दूसरे धर्म के लोग जो गरबा में आना चाहते हैं, उन्हें परिचय पत्र दिखा कर गरबा  में प्रवेश दिया जाएगा। वह अपनी मां, पत्नी, बहन, बेटी के साथ महोत्सव में आ सकती हैं। कुछ दिन पहले मंत्री उषा ठाकुर ने कहा था कि गरबा पंडाल लव जिहाद का माध्यम बन गए थे। इनमें प्रवेश के लिए अब परिचय पत्र दिखाना होगा। मंत्री ठाकुर ने गरबा आयोजन संचालकों से परिचय पत्र देखकर ही गरबा में प्रवेश देने की अपील की है। नवरात्र में प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत शहरों में बड़े स्तर पर गरबा का आयोजन होता है। इसमें युवक-युवतियां भाग लेते हैं। मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस बार पहचान पत्र देखकर ही गरबा कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें