फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: मंत्री सारंग का राहुल पर तंज, बोले- पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालो को गले लगा भारत जोड़ रहे

Sat, 24 Sep 2022 02:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर तंज किया। सारंग ने कहा कि जो लोग भारत को तोड़ने की बात करते हैं, वो ही राहुल गांधी के साथ हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले को गले लगाने में कौन से भारत जोड़ो की बात है। वहीं, कांग्रेस ने इसे झूठी और नफरत फैलाने वाली राजनीति बताया है।
विज्ञापन
मंत्री सारंग का राहुल पर तंज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा में राहुल गांधी के एक लड़की से मिलने की फोटो वायरल हो रही है। इसे ओवैसी के कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली लड़की बताया जा रहा है। इसको लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर तंज किया है।
विज्ञापन


सारंग ने कहा कि जो लोग भारत को तोड़ने की बात करते हैं, वो ही राहुल गांधी के साथ हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले को गले लगाने में कौन सा भारत जोड़ने की बात है। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी को बताना पड़ेगा कि ऐसे लोगों को गले क्यों लगाया। हिंदुस्तान को तोड़ने वालों के साथ कांग्रेस खड़ी है।

कांग्रेस प्रवक्ता बोले- भाजपा बौखला गई है 
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने मंत्री सारंग के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बौखला गई है। अपने असली काम झूठ और नफरत फैलाने पर आ गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का नारा लगाने वाली लड़की और राहुल गांधी से गले मिल रही लड़की दोनों अलग-अलग है। मेरी भाजपा नेताओं को चेतावनी है वे झूठ फैलाना बंद करें। अन्यथा हम उन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


दिसंबर में एमपी में प्रवेश करेंगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा दिसंबर में मध्य प्रदेश पहुंचेगी। इसे अलगे साल होने वाले चुनाव का कांग्रेस का रोडमैप भी बताया जा रहा है। यात्रा में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। राहुल महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेंगे और आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से राजस्थान में प्रवेश करेंगे। राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के 10 यात्री कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पैदल तय कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें