फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में डिटर्जेंट से बना मावा हो रहा था सप्लाई, खाद्य विभाग ने ट्रांसपोर्टर पर कराई FIR

Fri, 04 Nov 2022 11:39 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्वालियर से दो ट्रक में भोपाल आ रहा 70 क्विंटल मावा जब्त किया गया था। इसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसकी रिपोर्ट में चार सैंपल अमानक स्तर के पाए गए हैं। इसमें डिटर्जेंट पाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में दशहरे से पहले जब्त 70 क्विंटल मावे के सैंपल जांच में अमानक स्तर के पाए गए हैं। चार सैंपल में मावा डिटर्जेंट से बना होना पाया गया। इसके बाद खाद्य विभाग ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ सेहत से खिलवाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
खाद्य विभाग और पुलिस ने आठ अक्टूबर को ग्वालियर से भोपाल आ रहे दो ट्रक से 70 क्विंटल मावा जब्त किया था। इसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसकी रिपोर्ट में चार सैंपल अमानक स्तर के पाए गए हैं। इसमें डिटर्जेंट पाया गया है। खाद्य विभाग ने क्राइम ब्रांच में ट्रांसपोर्टर सुरेश कनौजी निवासी ग्वालियर के खिलाफ सेहत से खिलवाड़ की धाराओं 269, 272 तथा 273 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। डिटर्जेंट मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। यह खाने की नली और आंतों में छेद कर सकता है। इससे अल्सर भी हो सकता है। वहीं, पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। मनुष्य को इसे पचा पाना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें