फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिव्यांग छात्र को मास्टरजी ने मारा चांटा, गुस्साए परिजनों ने अध्यापक को पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान

Thu, 12 Oct 2023 11:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा के शासकीय विद्यालय में अध्यनरत छात्र अंकित कोल अपनी मार्कशीट लेने स्कूल गया था, तब किसी बात को लेकर मास्टर जी ने छात्र को चांटा जड़ दिया। फिर क्या इस बात से गुसाए ग्रामीणों ने लात घूंसों के साथ मास्टर साहब की ही धुनाई कर दी।
विज्ञापन
रीवा जिले में एक शिक्षक को छात्र के परिजनों ने मारपीट की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विकलांग छात्र और अध्यापक में विवाद मारपीट तक पहुंच गया है। पहले विकलांग छात्र को मास्टरजी ने चांटा मार दिया फिर छात्र के परिजनों ने आकर मास्टर को पीट दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


बता दें कि मामला रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र का है। गोदहा गांव में स्थित शासकीय विद्यालय में अध्यनरत छात्र अंकित कोल अपनी मार्कशीट लेने स्कूल गया था, तब किसी बात को लेकर मास्टर जी ने छात्र को चांटा जड़ दिया। फिर क्या इस बात से गुसाए ग्रामीणों ने लात घूंसों के साथ मास्टर साहब की ही धुनाई कर दी। बीच-बीच बचाव के लिए आई इस छात्र की मां के आंचल का सहारा लेकर मास्टर साहब ने अपना बचाव किया, परंतु गुस्साए ग्रामीणों ने एक न मानी और उन्हें पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया। इसके बाद दोनों ही पक्षों से मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।

छात्र की मां की साड़ी खींची
स्कूल के मास्टर साहब की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि 4 से 5 की संख्या में लोगों ने मिलकर लात घूंसों से मास्टर साहब की धुनाई की है। इसमें खून से लथपथ हालत में मास्टर साहब दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मास्टर जी ने अपनी पिटाई से बचाव को लेकर पास खड़ी एक महिला की साड़ी पकड़ ली। घटना में महिला की साड़ी खिसक गई और वह अर्धनग्न अवस्था में हो गई। महिला दिव्यांग छात्र की मां बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें