फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 15 जिलों के कलेक्टर की लिस्ट आने के बाद छलका इस IAS का दर्द, भ्रष्ट सोसायटी से दूर होने की इच्छा जताई

Tue, 08 Nov 2022 02:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नियाज खान ने ट्वीट कर कहा कि मुझे मौरो मोरांडी की तरह जीने की तीव्र इच्छा है, जो प्रकृति की गोद में सार्डिनिया द्वीप में तीस साल तक अकेले रहे। किताब लिखने के लिए कलम और प्रकृति की गोद भ्रष्ट समाज से दूर शांति का आनंद लेने के लिए पर्याप्त है।  
विज्ञापन
आईएएस नियाज खान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने सोमवार को 15 जिलों में नए कलेक्टर बनाए हैं। इनमें आठ अफसरों को पहली बार कलेक्टरी मिली है। इसके अगले ही दिन मंगलवार को अपने विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले आईएएस अधिकारी नियाज खान का दर्द छलका है। उन्होंने ट्वीट कर भ्रष्ट सोसायटी से दूर जंगल में जाने की इच्छा जताई है। आईएएस अधिकारी के इस ट्वीट को किसी जिले का कलेक्टर न बनाए जाने पर उनकी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


नियाज खान ने ट्वीट कर कहा कि मुझे मौरो मोरांडी की तरह जीने की तीव्र इच्छा है, जो प्रकृति की गोद में सार्डिनिया द्वीप में तीस साल तक अकेले रहे। खान ने आगे लिखा कि किताब लिखने के लिए कलम और प्रकृति की गोद भ्रष्ट समाज से दूर शांति का आनंद लेने के लिए पर्याप्त है। नियाज खान 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। प्रमोशन होने के बाद वह आईएएस बने हैं। अभी नियाज खान लोक निर्माण विभाग में उपसचिव पद पर पदस्थ हैं।

मोहन भागवत की कर चुके हैं तारीफ 
नियाज खान सात उपन्यास लिख चुके हैं। अभी कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से ट्विटर पर आरोप-प्रत्यारोप से चर्चा में आए थे। वह अपनी किताबों और बयानों से कई बार विवाद में फंस चुके हैं। अभी उनकी ब्राह्मणों पर किताब आने वाली है। इसमें उन्होंने ब्राह्मणों को सर्वश्रेष्ठ बताया है। उनके बराबर दुनिया में कोई नहीं है। नियाज खुद को शाकाहारी बताते हैं और सभी धर्मों में आस्था रखते है। खान संघ प्रमुख मोहन मोहन भागवत के हिंदुओं और मुसलमानों के पूर्वजों के एक जैसे होने और भारतीय का जीन एक होने के बयान पर तारीफ कर चुके हैं। 
विज्ञापन

 
कौन है मौरो मोरांडी
इटली के मौरो मोरांडी को मॉर्डन राबिन्स क्रूजो कहा जाता है। क्रूजो एक आईलैंड पर फंस गए थे। उन्होंने अकेले जीवन बिताया। इसी तरह इटली के शिक्षक मौरो मोरांडी समाज से दूर सार्डिनिया आइलैंड में अकेले रहने चले गए थे। वह आईलैंड पर 30 साल अकेले रहे। दो किताबें लिख डाली और द्वीप को डेवलप किया। बाद में उन्हें सरकार ने आईलैंड से हटा दिया।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें