फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना के आरोन डिस्पेंसरी में पदस्थ सहायक नेत्र चिकित्सक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, बेहिसाब संपत्ति आई सामने

Tue, 24 May 2022 07:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुना जिले के आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र चिकित्सक केपी रघुवंशी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह छापा मारा। लोकायुक्त टीम को रघुवंशी के घर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं।  
विज्ञापन
लोकायुक्त की टीम ने सहायक नेत्र चिकित्सक के घर छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र चिकित्सक केपी रघुवंशी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह छापा मारा। लोकायुक्त टीम को रघुवंशी के घर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं।  
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति के संबंध में 1 साल पहले डॉ. केपी रघुवंशी की शिकायत मिली थी। शिकायत आय से अधिक संपत्ति, बिना लाइसेंस के ब्याज का धंधा करने और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार समेत 18 बिन्दुओं में की गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ग्वालियर एसपी रामेश्वर यादव ने टीम बनाकर रघुवंशी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। टीम ने गुना के साथ ही आरोन और घटावदा के मकान पर छापा मारा। लोकायुक्त टीम को तीनों जगह मकान के साथ ही भोपाल में भी मकान होने के दस्तावेज मिले। साथ ही अलग-अलग जगह जमीनों के दस्तावेज भी मिले है। डॉ. रघुवंशी की आय के अनुसर उनकी अब तक संपत्ति 34 से 40 लाख रुपये के आसपास होना चाहिए थी, लेकिन उनके पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है। लोकायुक्त टीम को डॉ. रघुवंशी के घर से दो कार, दो मोटर साइकिल, एक ट्रैक्टर एक जेसीबी मशीन भी मिली है। इसके अलावा नकदी और जेवर भी मिले है। लोकायुक्त छापे में मिले दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें