फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: लालू की बेटी रोहिणी की तरह खरगोन की महिला भाई के लिए किडनी करेगी दान, प्रशासन भी करेगा आर्थिक मदद

Sun, 11 Dec 2022 10:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक बहन ने अपने भाई की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। उसने भाई के लिए अपनी एक किडनी देने को तैयार हो गई।  
 
विज्ञापन
भाई के लिए किडनी दान करेगी बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जान बचाने के लिए जिस तरह से उनकी बेटी रोहणी ने किडनी दान की, उसी तरह मध्यप्रदेश के खरगोन की बेटी अपने छोटे भाई को किडनी डोनेट करेगी। इलाज के लिए किसान परिवार ने खेत तक बेच दिया। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार ने शासन से मदद की गुहार लगाई है। प्रशासन भी मदद के लिए आगे आया है। किडनी दान करने के प्रमाण पत्र पर साइन कराने बहन अपनी माता-पिता और भाई-भाभी के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची थी।

विज्ञापन


बता दें कि लालू की बेटी रोहणी की देश भर में जमकर प्रशंसा भी हुई है। ऐसी ही पहल खरगोन की बेटी 38 साल की बसंती सोलंकी ने की है। खरगोन जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर कुकडोल निवासी भीम सिंह चौहान की दोनों किडनी फेल हो गई। राजपूत परिवार को जैसे ही पता चला, मानो परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। किसान मनोहर सिंह चौहान को जवान के बेटे की दोनों किडनी खराब होने से इलाज के लिए करीब नौ से 10 लाख रुपये की जरूरत पड़ी। उन्होंने अपनी बेटी बसंती पति रूप सिंह सोलंकी को इसकी सूचना दी और डॉक्टर्स के बताए अनुसार एक किडनी ट्रांसप्लांट करने की समस्या भी बताई। परिवार के सामने इतने रुपये की व्यवस्था करने के साथ-साथ किडनी देने का विशाल संकट भी सामने आया।

भीम सिंह की पत्नी भी किडनी देने में सक्षम नहीं थी। ऐसे में छोटे भाई की जान बचाने के लिए बसंती ने अपनी एक किडनी देने का बड़ा निर्णय लिया। अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 9 से 10 लाख रुपये की व्यवस्था की, जब बात सामने आई तो परिवार ने एक मात्र जीवन का सहारा आधा एकड़ जमीन तक औने-पौने दाम में बेच दी। फिर भी चार से पांच लाख रुपये की व्यवस्था हो पाई। अब परिवार के सामने पांच लाख रुपये और जुटाने की समस्या सामने खड़ी है। उन्होंने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम ओम नारायण सिंह से मदद की गुहार लगाई। खरगोन एसडीएम ओम नारायण सिंह ने हर संभव मदद करने और आयुष्मान कार्ड बनवाकर राशि दिलाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें