फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ बोले- सरकार चीता इवेंट की जगह श्योपुर में कुपोषण दूर करने कुछ करती तो अच्छा होता

Sat, 17 Sep 2022 12:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा सरकार चीता इवेंट की जगह कुपोषण दूर करने कुछ करती तो अच्छा होता।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज सरकार चीता इवेंट कर रही है। अच्छा होता जहां यह कार्यक्रम हो रहा है श्योपुर जिला, जो देश में सबसे ज़्यादा कुपोषित जिला है, वहां कुपोषण दूर करने पर सरकार कुछ करती। उन्होंने कहा कि  गुजरात के गिर से जो शेर मध्यप्रदेश आना थे, उस पर आज ये बात क्यों नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का भारत के लिए वरदान बताने पर कहा कि शिवराज जी उनका कुछ भी नामकरण करें। मुझे उस पर कुछ नहीं कहना है। वो उनका मामला है।
विज्ञापन

 
खुरई से पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणोदय चौबे के पार्टी से इस्तीफा देने पर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा आज दबाव और प्रभाव की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आप किसी के दिल, मन या आत्मा की आवाज नहीं बदल सकते हैं। बता दें अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के रवैए से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। हालांकि चर्चा है कि अरुणोदय जल्द ही बीजेपी ज्वॉइंन कर सकते हैं।

बता दें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को बाड़े में छोड़ा। देश की धरती पर 70 साल बाद फिर चीते आए। भारत में 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित किया गया। इसके बाद भारत सरकार ने नामीबिया से 8 चीते लाए है। सरकार की योजना पांच सालों में 50 चीतों को लाकर अलग-अलग राज्यों में बसाने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें