फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ ने कहा मैं मध्य प्रदेश नहीं छोडूंगा, दिग्विजय के अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले- उनसे पूछिए

Wed, 28 Sep 2022 02:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कमलनाथ ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश नहीं छोड़ना चाहता हूं। चुनाव में 12 माह बचे हैं और यदि मैं कोई जिम्मेदारी लेता हूं तो मेरा ध्यान मध्य प्रदेश से हटेगा। अभी मेरा पूरा फोकस सिर्फ मध्यप्रदेश पर है। मैं अपना ध्यान मध्यप्रदेश से हटाना नहीं चाहता।
 
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सियासी घमासान के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की चर्चा में अपने नाम को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अलग कर लिया है। कमलनाथ ने दिल्ली से लौटने के बाद पीसीसी में मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं मध्य प्रदेश छोड़कर नहीं जाऊंगा। उन्होंने दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि यह उनसे पूछिए।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि मेरी खुद अशोक गहलोत से बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने तो बैठक बुलाई थी। कुछ लोगों ने अनुशासनहीनता की है तो उनको शोकाज नोटिस जारी हो गए हैं। पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं मध्यप्रदेश नहीं छोड़ना चाहता हूं। चुनाव में 12 माह बचे हैं और यदि मैं कोई जिम्मेदारी लेता हूं तो मेरा ध्यान मध्य प्रदेश से हटेगा। अभी मेरा पूरा फोकस सिर्फ मध्यप्रदेश पर है। मैं अपना ध्यान मध्यप्रदेश से हटाना नहीं चाहता।
 
कमलनाथ ने बीजेपी के नई लीडरशिप को आगे आने से रोकने के बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये यह सवाल पूछना चाहिए कि वो नई लीडरशिप को आगे आने क्यों नहीं दे रहे हैं। येदियुरप्पा क्या नई लीडरशिप से आते हैं। नड्डा बिना चुनाव दूसरी बार अध्यक्ष बन गए। उनका चयन कैसे हुआ। क्या चुनाव से हुआ। अभी उनका एक्सटेंशन कैसे हुआ, किन लोगों ने तय किया, यह सच्चाई सभी के सामने है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के नेताओ को उल्टे सीधे बयान देने की आदत बन चुकी है और अगले 12 महीने में और इनके उल्टे सीधे बयान सामने आएंगे, क्योंकि अब यह तड़प रहे हैं क्योंकि उनकी रवानगी होने वाली है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें