मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी डॉ. अशोक अवस्थी को शासन ने पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया है। 1990 बैच के आईपीएस डॉ. अशोक अवस्थी वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत के पद पर पदस्थ है। इस संबंध में बुधवार को गृह विभाग ने आदेश जारी किए। डॉ. अशोक अवस्थी को विशेष पुलिस महानिदेशक शिकायत पुलिस मुख्यालय पदस्थ करते हुए महानिदेशक का वेतमान दिया गया है।
विज्ञापन
गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश आदेश एक दिसंबर 2023 से लागू होगा। बता दें वर्तमान विशेष महानिदेशक विपिन कुमार महेश्वरी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके पहले अवस्थी को विशेष महानिदेशक के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए गए हैं।