फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर में बच्ची की हत्या मामले में सीएम शिवराज के निर्देश, रिकॉर्ड समय में करें आरोपी को दंडित

Sat, 24 Sep 2022 02:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में मासूम बच्ची के साथ घटी घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त हैं। सीएम ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर आरोपी को रिकॉर्ड समय में दंडित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीजीपी सुधीर सक्सेना और इंदौर के पुलिस अधिकारियों की वर्चुअली बैठक बुलाई। इसमें सीएम ने निर्देश दिए कि जघन्य प्रकरण को चिन्हित अपराध में लेकर जल्दी सुनवाई करें। रिकॉर्ड समय में आरोपी को दंडित किया जाए। अपराध के प्रमाण और सीसीटीवी उपलब्ध है। आरोपी को ऐसा कठोर दंड दिया जाए, जिससे बाकी लोगों में भय व्याप्त हो।
विज्ञापन


सीएम ने इंदौर पुलिस को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलें अधिक सजग रहने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इंदौर पुलिस ने मुख्यमंत्री को बताया कि आरोपी को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल पकड़ लिया था।

बता दें इंदौर के आजाद नगर में मोहम्मदी मस्जिद के पीछे रहने वाली 7 साल की माहीनूर की पड़ोसी सद्दाम उर्फ वाहिद ने शुक्रवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी बच्ची को उठाकर कमरे में ले गया और चाकू गोदकर मार डाला था।
विज्ञापन


बच्ची के शरीर पर चाकू के 10 से ज्यादा घाव आए थे। आरोपी के फरार होने से पहले ही उसे पकड़ लिया था। गुस्साए लोगों को देख नगर निगम ने आरोपी का मकान ढहा दिया। गुस्साए लोगों ने नगर निगम और पुलिस की गाड़ियों पर पत्थराव कर दिया। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें