फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गणित का सवाल हल नहीं किया तो मास्टर ने कर दी धुनाई, अब होगी कोर्ट में पेशी

Sat, 18 Feb 2023 08:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के छात्र की उसके शिक्षक ने जमकर धुनाई कर दी। गलती यह थी कि वह गणित का एक सवाल हल नहीं कर सका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
सेमरिया थाना, रीवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बीरखाम स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल से एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां कक्षा-पांच में पढ़ाई करने वाले एक छात्र की मास्टर ने मामूली बात पर धुनाई कर दी। इससे छात्र को चोट लग गई। मास्टर ने छात्र से गणित का सवाल हल करने को कहा था। छात्र उसे हल नहीं कर सका। इस पर गुस्साए मास्टर ने छात्र की पिटाई कर दी। मास्टर की पिटाई से छात्र को चोट लग गई। परिजनों की शिकायत पर मास्टर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला सेमरिया थाना क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल का है। पास के ही बीरखाम गांव का निवासी मोहित लाल साकेत शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा-पांच में पढ़ता है। शुक्रवार को स्कूल के गणित के मास्टर अशोक शुक्ला ने छात्र मोहित को एक सवाल हल करने को कहा था। छात्र उस सवाल को हल नहीं कर सका। इसके बाद मास्टर ने छात्र की धुनाई कर दी। इस बात की जानकारी जब छात्र के परिजनों को हुई तो वे घटना की शिकायत लेकर सेमरिया थाना पहुंचे। मास्टर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। 

रीवा के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि सेमरिया के बीरखाम में शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा-पांच के छात्र मोहित लाल साकेत को स्कूल के शिक्षक ने पीटा है। छात्र के पिता रामबली साकेत ने सेमरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिक्षक अशोक शुक्ला के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। शिक्षक को सूचना देकर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें