फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पर्यटन को बढ़ावा देने गांव में होम स्टे निर्माण में सरकार देगी सब्सिडी

Tue, 02 Aug 2022 02:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पर्यटकों को ग्रामीण अंचल का अनुभव प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ग्रामीण पर्यटन परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है। इस योजना में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे निर्माण के लिए ग्रामीणों को अनुदान देने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
होम स्टे निर्माण के लिए ग्रामीणों को अनुदान देंगी सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पर्यटकों को ग्रामीण अंचल का अनुभव प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ग्रामीण पर्यटन परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है। इस योजना में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे निर्माण के लिए ग्रामीणों को अनुदान देने की स्वीकृति दी है।

परियोजना अंतर्गत प्रथण चरण में पर्यटन स्थलों के निकट स्थित 100 गांवों में कार्य किया जा रहा है। इन गांवों में पर्यटनों को ग्रामीण परिवेश का अनुभव उपलब्ध कराने हेतु आवासीय सुविधा के साथ-साथ विभिन्न पर्यटन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके तहत 1000 परिवारों के माध्यम से पर्यटकों को आवासीय सुविधा प्रदान करने हेतु होमस्टे कक्षों का नवीन निर्माण/उन्नयन किया जाएगा। इस प्रकार 100 गांवों में अधोसंरचना निर्माण में मप्र टूरिज्म विभाग द्वारा वित्तीय सहायता दी विकास के लिए चयनित गांवों में होम स्टे निर्माण/उन्नयन की स्थापना लागत का 40% प्रतिशत अनुदान, नवीन होम स्टे निर्माण के लिए अधिकतम रुपए 2 लाख तथा उन्नयन हेतु अधिकतम रुपए 1.20 लाख दिया जाता है।

यह सुविधाएं होगी उपलब्ध

1.   ठहरने की उत्तम व्यवस्था

2.   स्थानीय भोजन

3.   स्थानीय कला एवं हस्त कला

4.   लोकसंगीत एवं नृत्य

5.   स्थानीय खेल कूद

6.   कौशल उन्नयन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें