फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ओडिशा से मध्य प्रदेश में बिकने आ रहा है गांजा, कटनी पुलिस ने 180 किलो की खेप पकड़ी

Thu, 02 Jun 2022 05:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर मध्य प्रदेश आ रहे एक गिरोह को पुलिस ने कटनी में पकड़ा है। दो गाड़ियों से 180 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत लाखों रुपये में बताई जाती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी पुलिस ने ओडिशा से बडी मात्रा में लाई जा रही गांजे की खेप को पकड़ा है। पुलिस ने दो चार पहिया वाहनों से 180 किलो गांजा जब्त किया है। साथ ही छतरपुर के रहने वाले पांच लोगों को गिरफतार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा था। एनएच 78 पर लखाखेरा बायपास के पास बड़वारा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान विलायत कलां की ओर से अर्टिका कार नंबर यूपी 95 एस 2762 का चालक मोबाइल पर बात करते हुए आया। उसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम रोहित द्विवेदी निवासी ग्राम लोसी जिला छतरपुर एवं पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सियाराम पटेल निवासी ग्राम सैला जिला छतरपुर बताया। इसी कार में सोनू यादव निवासी ग्राम पुरा जिला छतरपुर भी बैठा था। उनकी गतिविधियों को देखकर पुलिस को शक हुआ। अर्टिका कार के पीछे सफेद इनोवा भी आई, जिसका नंबर एमपी16 बीपी 1158 था। पुलिस को देखते ही ड्राइवर और कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम संजय नागर निवासी सिंचाई कालोनी जिला छतरपुर तथा दूसरे ने अपना नाम हरि पटेल निवासी रामनगर जिला छतरपुर बताया। 

टेप से लिपटे थे बंडल
अर्टिका कार की डिग्गी से खाकी रंग के सेलोटेप में लिपटा 70 पैकेट गांजा मिला। प्रत्येक पैकेट का वजन 1 किलाग्राम था। इनोवा से खाकी रंग के सेलोटेप में 110 पैकेट गांजा पैकेज मिले। दोनों गाड़ियों से कुल 180 पैकेट यानी 180 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा एवं कार जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। गांजा तस्कारों के संबंध में छतरपुर पुलिस से जानकारी एकत्र की जा रही है। ओडिशा में सक्रिय गांजा तस्करों के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें