फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: PFI के चारों नेताओं को जेल, रिमांड के बाद कोर्ट में पेश करते समय दिखाया 'विक्ट्री' साइन

Sat, 01 Oct 2022 10:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंदौर और उज्जैन से गिरफ्तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार लीडर्स की रिमांड पूरी होने के बाद एटीएस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एक आरोपी ने विक्ट्री साइन दिखाकर पोज दिया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
कोर्ट में पीएफआई के आरोपी ने विक्ट्री साइन बताया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेरर फंडिंग और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में इंदौर और उज्जैन से गिरफ्तार किए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार लीडर्स को भोपाल जिला कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एमपी एटीएस ने आरोपियों को 30 सितंबर तक रिमांड पर लिया था। चारों आरोपियों को जिला अस्पताल में पेश किया गया। एटीएस ने इस दौरान आरोपियों का रिमांड नहीं मांगा।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश एटीएस और नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें इंदौर निवासी आरोपी अब्दुल करीम बेकरीवाला पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष है। अब्दुल खालिद जनरल सेक्रेटरी, मोहम्मद जावेद प्रदेश कोषाध्यक्ष है। उज्जैन का जमील शेख संगठन का प्रदेश सचिव है। आरोपियों के खिलाफ आईपीएसी की धारा 121ए, 153ए, 120बी, 13[1बी] और यूएपीए एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, देश-विरोधी दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज बरामद हुए हैं। एजेंसियों के इनपुट के अनुसार पीएफआई के सदस्य दूसरे राज्यों से आकर मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ रहे थे। यह युवाओं को जोड़कर देश-विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहे थे। इनका मकसद लोगों को भड़काकर भारत में इस्लामिक शरिया कानून लागू करना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें