फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चोरी के मुरूम ले जा रहे चार हाइवा जब्त, कार्रवाई के लिए पुलिस ने खनिज विभाग के हवाले किया

Wed, 31 Jul 2024 11:33 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कुठला टीआई अभिषेक चौबे ने बताया की अवैध रूप से मुरूम का परिवहन करते 4 वाहन को रोका गया। जिनमें से एक का 11 हजार रुपये का चालान काटा गया। वहीं, तीन वाहनों को कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने मुरूम की चोरी करते चार हाइवा वाहन को रोका, जिनके वाहन चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी खनिज विभाग को देते हुए आगे की कार्रवाई के लिए सौंपा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले की कुठला पुलिस ने एमपी सीजी पासिंग 4 हाइवा वाहनों को रोका, जांच दौरान उनमें मुरूम लोड पाई गई जो क्षमता से अधिक भरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक एसपी अभिजीत रंजन के निर्देशन पर रात्रि कालीन गश्त और वाहनों की चैकिंग इंद्रानगर इलाके में स्थित पहलवान ढाबे के पास लगाई गई थी। जहां मुरूम से लोड हाइवा क्रमांक सीजी04 एनवी 5599 मिला, जिसके मुरूम परिवहन संबंधित कागजात दुरुस्त मिले। लेकिन, वाहन ओवरलोड पाए जाए पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कुठला टीआई अभिषेक चौबे ने बताया की अवैध रूप से मुरूम का परिवहन करते 4 वाहन को रोका गया। जिनमें से एक का 11 हजार रुपये का चालान काटा गया। वहीं, वाहन क्रमांक सीजी 04 एनजेड 7849, एमपी 21 एच 1426 और एमपी 21 एच 1746 में खनिज से जुड़े कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने कर तीनों वाहनों के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस का इस्तगासा तैयार करते हुए मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें