फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp News: खरगोन जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड से चार दिन का नवजात चोरी, कैमरे में दिखी संदिग्ध महिला

Fri, 24 Dec 2021 08:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिला अस्पताल से गुरुवार देर रात 4 दिन का नवजात चोरी हो गया। घटना रात सवा एक बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला बच्चा ले जाते हुए दिख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Khargoun: जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में दिख रही संदिग्ध महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन जिला अस्पताल से गुरुवार देर रात 4 दिन का नवजात चोरी हो गया। घटना रात सवा एक बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला बच्चा ले जाते हुए दिख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोगांव ब्लॉक के पीपलाई की रहने वाली प्रसूता नेहा पति संदीप को दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे खून की कमी थी। पति संदीप का कहना है कि रात 1 बजे बच्चे को दूध पिलाकर सुलाया था। थोड़ी देर बाद देखा तो बच्चा गायब था। बच्चा चोरी होने की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। प्रशासन के अफसर अस्पताल पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि बुर्का पहने एक महिला रात करीब 1 बजकर 14 मिनट पर अस्पताल से चोरी-छुपे जाते नजर आई। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह खरगोन एसडीएम मिलिंद ढोके अस्पताल पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी है। अब तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं मिला है।

सिविल सर्जन डा. दिव्येश वर्मा ने बताया कि पूर मामले को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल स्तर पर भी संदिग्ध महिला के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें