फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फेसबुक फ्रेंड ने विवाहिता से बनाए संबंध, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों से भी करवाया दुराचार

Fri, 16 Jun 2023 09:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना शहर की एक शादीशुदा महिला को फेसबुक में दोस्ती करना बेहद महंगा पड़ा। युवक ने महिला से रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के बहाने युवक के दोस्तों ने भी महिला से शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही चार लाख रुपये भी ले लिए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले में महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर शारिरिक संबंध बनाए और फिर अश्लील वीडियो बनाकर न केवल शारीरिक शोषण किया और फिर उसके दोस्तों ने भी दुराचार किया। हद तो तब हो गई जब महिला से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब अब तक चार लाख रुपये भी वसूल लिए गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतना शहर की एक शादीशुदा महिला को फेसबुक में दोस्ती करना बेहद महंगा पड़ा। महिला ने फेसबुक में सैयद शहंशाह से दोस्ती की और फिर कुछ दिनों बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। सैयद शहंशाह ने महिला को एक होटल में मिलने को बुलाया और नशीली दवा खिलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद शहंशाह अश्लील वीडिओ दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा और रुपये ऐंठने लगा। इतना ही नहीं सैयद शहंशाह का मित्र जुनैद खान भी सामने आया और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दुराचार किया और पैसे भी वसूले। महिला ने पुलिस को बताया कि तीसरा व्यक्ति अरमान भी लगातार फोन कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था।

पीड़िता के मुताबिक अब तक तीनों आरोपी उससे चार लाख वसूल कर चुके थे। ये पैसे महिला ने घर में ननद के जेवर तक चोरी कर गिरवी कर दिए। लगातार दुराचार और यौनशोषण से परेशान महिला ने परिजनों को सारी बात बताई और परिजनों के साथ पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर दो आरोपी सैयद शहंशाह और जुनैद खान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 1 आरोपी अरमान फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल में अश्लील वीडियो भी मिला है जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें