फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर डोडाचूरा तस्करी का आरोप, कांग्रेस ने विरोध में दिया ज्ञापन

Thu, 18 Jan 2024 07:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता गुणवंत पाटीदार पर डोडाचूरा की तस्करी का आरोप लगा है। इसके विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन
मंदसौर में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमे को लेकर ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष गुणवंत पाटीदार के खिलाफ डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण दर्ज है। वायडी नगर थाने पर निगरानी शुदा बदमाश की लिस्ट में भी इसे लेकर कार्रवाई हुई थी। इसमें उन्हें हर महीने थाने पर हाजिरी भरनी पड़ती है। इसके बाद भी इन प्रकरणों को झूठा करार देते हुए कांग्रेस नेता एसपी को ज्ञापन देने पहुंच गए। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


मंदसौर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष गुणवंत पाटीदार ने बताया कि राहुल राठौर नामक युवक के माध्यम से उनके खिलाफ नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा चौकी में  प्रकरण दर्ज किया गया। राहुल राठौर को एक मामले में समझौते के लिए बुलाया गया था। यह कहकर हस्ताक्षर करवाए गए कि यह समझौता पत्र है। उस हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए बूढ़ा चौकी के स्टाफ ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। गुणवंत पाटीदार भाजपा की ओर से जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने थे। उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। उनका आरोप है कि उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है। जिलाबदर की कार्रवाई भी राजनीतिक दबाव के चलते की जा रही है। इस मामले में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। गुणवंत पाटीदार एवं जिसके नाम से एफआईआर दर्ज की गई राहुल राठौर स्वयं उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें