फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा बिजली टॉवर की मॉनीटरिंग ड्रोन से होगी

Fri, 26 Aug 2022 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों को सोलर एनर्जी की ब्राडिंग पर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एमपी में बिजली टॉवर की ड्रोन से होगी मॉनीटरिंग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 10 हजार से ज्यादा बिजली टॉवर की ड्रोन से मॉनीटरिंग की जाएगी। सीएम ने इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर परियोजना का काम पूरा होने पर बधाई दी। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि काम की गुणवत्ता लगातार चेक करते रहें। हम थर्मल एनर्जी के बिना नहीं चल सकते। हमारा रोडमैप क्लियर होना चाहिए कि सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली हो। उन्होंने कहा कि हाइड्रो पावर की सप्लाई बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो, इसका रोडमैप बनाएं।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि 2022-23 में विगत वर्ष की तुलना में हानियों में 51% कमी आई है, इसके लिए भी आपको बधाई। उपभोक्ताओं की संतुष्टि का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास करें। सरकार इस विभाग को सबसे ज्यादा पैसा देती है। हम 23 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रहे है। सीएम ने कहा कि बाढ़ के दौरान हमारा जो निचला अमला था, उसने बहुत अच्छा काम किया है।
 
अधिकारियों से सीएम ने पूछा कि हम बिजली बिल समाधान योजना लेकर आये थे। इसकी क्या प्रगति हुई? इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि अब समाधान का कोई केस पेंडिंग नहीं है। बिल एड्जस्ट किये जा चुके हैं। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि को लेकर हम अलग से बैठक करेंगे। ऊर्जा साक्षरता अभियान को ढंग से चलाएं।  
विज्ञापन

 
सीएम ने सरकारी आवासों और कार्यालयों में बिजली की बचत करने और वहां भी ऊर्जा साक्षरता अभियान चलाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा साक्षरता मिशन को बढ़ावा देना आवश्यक है। साँची सोलर सिटी परियोजना पर तेजी से काम करें।
 
आगर-शाजापुर- नीमच सौर परियोजना, ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का काम समय पर पूर्ण हो, यह सुनिश्चित करें।  नवकरणीय ऊर्जा के उत्पादों के लिए एक आउटलेट बनना चाहिए जिससे जनता आराम से उन्हें खरीद सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें