फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ओरछा के जंगल के पास मिली बुजुर्ग की लाश, हीट स्ट्रोक की आशंका

Thu, 23 May 2024 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, निवाड़ी

सार

निवाड़ी जिले के पर्यटक स्थल ओरछा के बागड़ी जंगल के पास अज्ञात बुजुर्ग की लाश मिली है। पुलिस प्राथमिक रूप से मान रही है कि हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट कारण सामने आएगा। 
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पर्यटक स्थल ओरछा के बागड़ी जंगल के पास अज्ञात बुजुर्ग की लाश मिली है। पुलिस प्राथमिक रूप से मान रही है कि हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन


निवाड़ी जिले के पुलिस थाना ओरछा के प्रभारी जगतपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ओरछा स्टेशन और बबेड़ी जंगल के बीच एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा है। बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 साल के आसपास प्रतीत हो रही थी। उन्होंने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है। उन्होंने कहा कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। 46 डिग्री के तापमान में हीट स्ट्रोक की संभावना व्यक्त की जा रही है या फिर हार्ट अटैक हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

सिंह ने बताया कि मृतक ने साधु बेस वाले कपड़े पहने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और जंगल में कैसे पहुंचा है। उन्होंने यह संभावना व्यक्त की है कि जहां पर बुजुर्ग का शव मिला है। उसी के पास में एक मंदिर है। शायद बुजुर्ग मंदिर के पास गया हो। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में लगातार तापमान बढ़ रहा है और ऐसे में हीट स्ट्रोक की संभावना ज्यादा हो जाती है। पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और लोगों से पहचान कराई जा रही है। फिलहाल उन्होंने हीट स्ट्रोक की संभावना व्यक्ति की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें