फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश भर में कांग्रेस गांधी चौपाल लगाएगी, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर करेगी बात

Sat, 01 Oct 2022 07:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर कांग्रेस प्रदेश भर में  गांधी चौपाल लगाएगी। इसमें गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बात करेगी।
विज्ञापन
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर गांधी चौपाल लगाएगी। गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कांग्रेस प्रदेश भर में 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक गांधी चौपाल लगाएगी। रविवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर चौपाल शुरू होगी। गांधी चौपाल में देश की एकता और समरसता के भजन गाए जाएंगे। जो गांधी जी की प्रार्थना सभा में गए जाते थे। पूरे प्रदेश में लगभग 23000 पंचायत में गांधी चौपालें लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


गांधी चौपाल की शुरुआत गांधी जी की प्रार्थना सभा और भजनों से होगी। इसमें आर्थिक विषमता, गांव के आर्थिक शोषण, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों पर चर्चा होगी। ग्राम स्वराज की अवधारणा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता केंद्रीय विषय रहेंगे।

गुप्ता ने बताया कि रविवार को भोपाल में सुबह दस बजे ग्राम बीलखेडा, रातीबड़ में गांधी चौपाल आयोजित की जाएगी। जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता एवं सह प्रभारी जितेंद्र मिश्रा सहित कांग्रेस जिला विचार विभाग के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस का मकसद गांधी चौपाल से पुराने कांग्रेसियों को पार्टी से जोड़ना है। इससे कांग्रेस गांव के बुजुर्गों का सम्मान करेंगी। इससे कांग्रेस को 2 लाख कार्यकर्ताओं से जोड़ने की उम्मीद है। चौपाल में कांग्रेस बीजेपी के जन विरोधी नीतियों को भी जनता के सामने रखेंगी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें