फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज कल बनेंगे टीचर, भोपाल के मॉडल स्कूल के बच्चों को बताएंगे तिरंगे की कहानी

Tue, 09 Aug 2022 11:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को मॉडल स्कूल भोपाल में तिरंगा के इतिहास के संबंध में क्लास लेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने की सावधानियों के विषय में संवाद करेंगे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को मॉडल स्कूल भोपाल में तिरंगा के इतिहास के संबंध में क्लास लेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने की सावधानियों के विषय में संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरंगे की कहानी रोचक और सरल भाषा में सुनाएंगे। हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य भी बताएंगे। सीएम शिवराज बच्चों को बताएंगे कि तिरंगा झंडा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और भारत का गौरव है। झंडे को सम्मान के साथ लहराने और देश को आगे बढ़ाने के लिए नागरिक कर्त्तव्यों का संकल्प लेने के लिए प्रेरित भी करेंगे।

बता दें देश में आजादी का 75 वर्ष मनाया जा रहा है। इस वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जनता से भी महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा।

भोपाल बीजेपी 10 अगस्त को हर घर तिरंगा यात्रा निकालेगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि 10 अगस्त को शाम 3.30 बजे पॉलिटेक्निक चौराहा से हर घर तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा रोशनपुरा चौराहा, न्यू मार्केट, नानके पेट्रोल पंप एवं लिंक रोड नंबर 1 से होते हुए शौर्य स्मारक पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें