मप्र के जबलपुर में एक अगस्त को न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी आग के मामले में पुलिस ने एक और डायरेक्टर डॉ. संजय को गिरफ्तार कर लिया है। दो पार्टनर अब भी फरार हैं। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम भी है।
मप्र के जबलपुर में शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने से आठ की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में एक और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन अगस्त को अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर संतोष को उमरिया से पहले से ही गिरफतार किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बुहुगुणा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर संजय पटले को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। सिद्धार्थ बुहुगुणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि डॉ. संजय पटेल भोपाल की फलाइट से शाम को जबलपुर आने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति संदीपिका ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने डुमना एयरपोर्ट पर घेराबंदी की। एयरपोर्ट से बाहर आकर टैक्सी करते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह कृष्णा कॉलोनी घमापुर में रहने वाला है। कल गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें कि डॉ. संजय पटेल न्यू लाइफ अस्पताल में 25 प्रतिशत का पार्टनर है। पुलिस मामले में अब भी फरार चल रहे डॉक्टर निशिंत गुप्ता और डॉ. सुरेश पटेल की तलाश कर रही है। इन दोनों पर भी दस-दस हजार रुपये का इनाम है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इससे पहले पुलिस इस मामले में सहायक मैनेजर राम सोनी पिता महेंद्र सोनी निवासी रामवार्ड पनागर, डॉ. संतोष सोनी उम्र निवासी महाराजपुर अधारताल और सीनियर मैनेजर विपिन पांडेय पिता सुशील कुमार पांडेय निवासी त्रिमूर्ति नगर 90 क्वाटर अनमोल नगर चौराहा को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
दरअसल, एक अगस्त को शिवनगर के न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने अस्पताल डायरेक्टर के डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. संजय पटेल, डॉ. संतोष सोनी, सीनियर मैनेजर विपिन पांडेय और सहायक मैनेजर राम सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।