सीएम शिवराज ने एसीपी सुभाष सिंह को सम्मानित करते
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 78 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया। इसमें इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त रेडियो सुभाष सिंह को विशिष्ट सेवा पदक दिया गया।
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति ने वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। सहायक पुलिस आयुक्त (रेडियो) सुभाष सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदाय किया गया। जिसे 15 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में उन्हें सौंपा। सुभाष सिंह वर्ष 2001-02 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएन मिशन बोस्निया एवं हर्जेगोविना में रहे हैं। वर्ष 2012 में राष्ट्रपति द्वारा सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इन्हें वर्ष 2018-19 में गृहमंत्री भारत शासन द्वारा एक्सीलेंस इन ट्रेनिंग के लिए पदक प्रदाय किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस, होमगार्ड और जेल के अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।