मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह शहडोल जिले की वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। इसमें अधिकारियों के सही जानकारी नहीं देने पर फटकार लगाई। सीएम ने जल जीवन मिशन को लेकर अब तक हुए काम की अधिकारियों से जानकारी मांगी। अधिकारियों ने पहले कम काम होने की जानकारी दी और फिर बोले कि करीब-करीब अभी तक का लक्ष्य पूरा हो गया है।
इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी आपकी जानकारी बदल गई। सीएम ने बैठक में तुरंत एमडी, ईई सभी को जोड़ने को कहा। वहीं, सीएम ने शहडोज जिले की मुख्य सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताई। सीएम ने अधिकारियों को बार-बार ट्रांसफर जलने की शिकायतों, बिजली के खंभों और तार को दुरुस्त करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने मातृ एवं मृत्यु दर पर भी चिंता जताई।
पैसा मांगने वालों को बर्खास्त करो
सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गरीबों से पैसा मांगने वालों पर सख्त होने को कहा। सीएम बोले की जो पैसा ले रहे है उन्हें सीधे बर्खास्त करो। जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि दो लोगों पर कार्रवाई चल रही है। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों का शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
गलत काम करने वालों का हटाएं
सीएम ने जिले में अपराध और बदमाशों को लेकर एसपी से जानकारी मांगी। एसपी ने कहा कि 1300 गुंडे बदमाशों की सूची बनाई है। टॉप 50 की भी बनाई है। सीएम ने कहा कि जो टॉप पर है, उन्हें क्रश करो। नशे के कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत है। कसकर कार्रवाई करें। एक टीम भावना से काम करें। जो अच्छा काम करेगा उसकी पीठ थपथपाएं। जो गलत करें उसे हटाएं।
सीएम लगातार कर रहे बैठक
सीएम जिलों की लगातार समीक्षा बैठक ले रहे है। सिंगरौली, पन्ना के बाद शहडोल जिले की बैठक बुलाई गई। सीएम ने पन्ना जिले के कलेक्टर को भी आवास योजना के काम में लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताई थी। प्रदेश में एक साल बाद विधानसभा चुनाव है। सीएम जिलों और विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं।