भोपाल के टीटी नगर थाने में विधायक पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान, शबिस्ता जकी, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना व अन्य पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को उद्यान विभाग में झुग्गियों हटाने पहुंचे नगर निगम के बाद कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्रवाई रोकने के लिए कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान नगर निगम के अमले का ट्रक लेकर भाग गए। इसके चलते नगर निगम का अहमला कार्रवाई नहीं कर पाया था। इस मामले में टीटी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे अतिक्रमण अमला लिंक रोड नंबर एक के पास पहुंचा। यह 40 आदिवासी परिवार सरकारी जमीन पर लंबे समय से अपनी झुग्गी बनाकर रह रहे है। नगर निगम की कार्रवाई शुरू करने के समय ही विधायक पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं ने निगम अमले की कार्रवाई रोकने और लौटने के लिए कहा, लेकिन अमले ने लौटने से इंकार कर दिया। इसके बाद पार्षद गुड्डू चौहान अधिकारियों के सामने अतिक्रमण अमले का ट्रक लेकर चले गए। इसके चलते नगर निगम का अमला कार्रवाई नहीं कर पाया।
पार्षद गुड्डू चौहान ने कहा कि मैंने ट्रक घटना स्थल से दूर ले जाकर खड़ा कर दिया। ताकि निगम का अमला गरीबों के मकान नहीं तोड़े। यदि हमारे खिलाफ केस दर्ज किया है तो करें। हम जनता की आवाज सड़क पर उतरकर ही उठाएंगे।