फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण, पहले मुंह पर स्प्रे किया फिर गाड़ी में बैठाकर महाराष्ट्र की ओर भागे

Sat, 17 Jun 2023 01:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले के खेतिया में दिनदहाड़े ही फिल्मी स्टाइल में एक व्यापारी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पत्नी ने गुजरात के कारोबारियों पर आरोप लगाए हैं। मामला लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया में दिनदहाड़े ही फिल्मी स्टाइल में एक व्यापारी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। किराना और पान मसाला व्यापारी मनोज जब अपनी दुकान पर था तभी एक कार से चार लोग आए और व्यापारी के मुंह पर स्प्रे कर उसे कार में बैठाने लगे। हालांकि व्यापारी मनोज ने विरोध भी किया, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उसे जबरन गाड़ी में डाला और महाराष्ट्र की और ले गए। 
विज्ञापन


घटना बीते दिन शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बड़वानी आए हुए थे और उन्होंने मध्यप्रदेश को अपराध प्रदेश बताया था। अपहरण की यह पूरी घटना मनोज की दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मामला व्यापारिक पैसे के लेन-देन का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अब व्यापारी की तलाश में जुट गई है। 

बड़वानी के खेतिया में शुक्रवार दोपहर एक पान मसाला व्यापारी मनोज पिता प्रकाशचंद्र पारख की दुकान के बाहर चार लोग कार से उतरे और मनोज पारख की दुकान में सीधे गल्ले पर खड़े मनोज के पास गए। उनमें से एक ने मनोज के चेहरे पर स्प्रे छींट कर मुंह पर कपड़ा ढंक दिया। तीन अन्य अपहरण करते हुए मनोज के हाथ पैर मजबूती से पकड़ लिए और पास ही खड़ी अर्टिगा कार की पिछली सीट पर डालने की कोशिश की। एक बार मनोज अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटा भी, लेकिन चारों लोगो ने हाथापाई करते हुए उसे जबरन कार में डालकर महाराष्ट्र की ओर ले गए। अपहरण की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकान पर हंगामा होते देखकर मनोज की पत्नी ने लोगों को सहायता के लिए बुलाया। हालांकि अपहरण कर्ता तब तक निकल चुके थे जिसके बाद उनकी पत्नी रिश्तेदारों को साथ लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन


पत्नी ने गुजरात के कारोबारियों पर लगाए आरोप
मनोज की पत्नी मनीषा ने पुलिस को बताया कि सेलंबा गुजरात निवासी नारायण वेडू पंवार, देवा पंवार व सचिन पवार पान मसालों के बड़े व्यापारी हैं। दो दिन पहले इनका मनोज से पान मसाला के रुपये को लेकर विवाद हुआ था। लॉकडाउन के दौरान मनोज ने इन्हीं व्यापारियों से करोड़ों रुपये का पान मसाला खरीदा था। दो दिन पहले मनोज के घर मांगलिक कार्यक्रम में भी ये रुपये मांगने आए थे। मनोज ने आश्वासन देकर लौटा दिया था। मनोज की पत्नी ने आशंका जताई कि बार-बार आश्वासनों से तंग आकर इन्हीं कारोबारियों ने मनोज का अपहरण कर लिया। 

टीआई विनोद सिंह बघेल ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। मनोज की पत्नी को शक है कि व्यापारिक रुपयों के लेनदेन के चलते मनोज का अपहरण हुआ है। फिलहाल पुलिस टीम अपहरणकर्ताओं के पीछे रवाना की है। जल्द ही मनोज को उनके चुंगल से बचा लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें