फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में बरातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर घायल

Fri, 12 May 2023 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

हादसा सतना के जिले देवराज नगर में हुआ है। बताया गया कि जिगना से रामनगर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
सतना में बस पलट गई। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना में बस हादसा हो गया। बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। 20 से ज्यादा मुसाफिर गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब तीन बजे सतना जिले के रामनगर थाना इलाके के देवराज नगर में हुआ है। बताया गया कि जिगना से रामनगर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद आस-पास के लोग बचाव के लिए दौड़े वहीं पुलिस सहित 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। हादसे की खबर लगते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण करके घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। बस के पलटने से सड़क किनारे एक टपरा और दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सतना में बस पलटने की 10 दिन के अंदर यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें