फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर बने कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 17 Nov 2022 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को बनाने पर बवाल मच गया है। गुरुवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मिश्रा की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया। मिश्रा का कार्यकाल पांच साल का रहेगा।
विज्ञापन
डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का नया कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को बनाया गया है। प्रमोद कुमार मिश्रा की नियुक्ति के बाद सियासत तेज हो गई है। मिश्रा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर हैं। मिश्रा को कुलपति बनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

 
जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को बनाने पर बवाल मच गया है। गुरुवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मिश्रा की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया। मिश्रा का कार्यकाल पांच साल का रहेगा। कांग्रेस ने मिश्रा की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल मिश्रा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर हैं। जिसके बाद अब मिश्रा की नियुक्ति पर सियासत भी तेज हो गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा ने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है कि मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया है। यह महज एक संयोग है कि मिश्रा जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर हैं और उनकी पुत्री यानी वीडी शर्मा की पत्नी डॉ. स्तूति शर्मा उसी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। अब इस मामले में कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिक्षा के क्षेत्र का भगवाकरण करते हुए वहां संघियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। जिसमें योग्यताएं पूरी तरह दरकिनार हो रही हैं। कम से कम शिक्षा परिसरों को इससे मुक्त किया जाना चाहिए। वहीं, परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा बताए कि पीके मिश्रा भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर है या नहीं?
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें