एमपी नगर पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय चेतना लोखंडे पति मुकुल लोखंडे के साथ शिवाजी नगर में रहती है। वह गृहणी है। चेतना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को मेरा पति मेरी 6 साल की बच्ची की तरफ इशारा कर बोला कि यह औरत डायन है। इसके पास मत जाना। इस पर चेतना ने पति से कहा कि तुम छोटी बच्ची को गलत क्यों सीखा रहे हो। तो अचानक मुकुल गाली देते हुए मुझे मारने पीटने लगा। इसके बाद घर से निकाल दिया और कहा कि वापस आई तो जान से मार दूंगा। चेतना ने बताया कि वह अपनी दो बच्चियों को लेकर सतपुड़ा भवन के पास रहने वाले पिता के घर चली गई। पुलिस ने चेतना की शिकायत पर मुकुल लोखंड के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जरूर मामला दबाने की कोशिश करेगी। लेकिन हम इस घरेलू हिंसा से पीड़ित बहन के साथ है।