फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बार-बार तार टूटने से नाराज युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर बैठा, बिजली नहीं होने से बची जान

Fri, 17 Mar 2023 07:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में 11 केवी लाइन का तार बार-बार टूटने से नाराज एक युवक बिजली लाइन के खंभे पर जाकर बैठ गया और अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
दमोह में नाराज युवक 11 केवी लाइन के खंभे पर चढ़ गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में 11 केवी लाइन का तार बार-बार टूटने से नाराज एक युवक बिजली लाइन के खंभे पर जाकर बैठ गया और अपना विरोध जताया। उसने बिजली विभाग के कर्मचारियों से यह भी कहा कि वह लाइन पर बैठा है, लाइन चालू करो। हालांकि लाइन बंद थी, करंट नहीं होने से युवक सुरक्षित बना रहा। परिजनों ने काफी गुहार लगाई जिसके बाद वह नीचे उतरा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले सिविल वार्ड एक शोभानगर का है। बताया जा रहा है कि शोभानगर से 11 केवी बिजली लाइन निकली है जिसके तार बार-बार टूटकर जमीन पर गिरते हैं और लोगों को करंट लगने की आशंका बनी रहती है। साथ ही उनके घरों के उपकरण भी जल जाते हैं। कई बार इसमें सुधार के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कहा गया, लेकिन बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से सुधार कर दिया। बता दें कि तीन दिन पहले शोभानगर निवासी प्रकाश अहिरवार के पिता को लाइन का तार टूटने से करंट लग गया और उसके घर के कुछ उपकरण भी जल गए। इसी बात से गुस्साया प्रकाश अहिरवार 11 केवी लाइन के खंभे पर चढ़ा और लाइन पर जाकर बैठ गया और बिजली कर्मचारियों से लाइन चालू करने के लिए कहा। 

स्थानीय लोगों ने प्रकाश को जब हाईटेंशन लाइन के खंभे पर बैठा देखा तो परिजनों को सूचित किया। बिजली कर्मचारियों को भी जानकारी दी गई। जिस समय प्रकाश लाइन पर चढ़ा था उस समय लाइन बंद थी और सूचना मिलने के बाद उन्होंने लाइन चालू भी नहीं की गई। करीब एक घंटे तक वह इसी तरह खंभे पर बैठा रहा और नीचे परिजन उससे नीचे उतरने के लिए मिन्नतें करते रहे। करीब एक घंटे बाद जब वह नीचे उतरा तो उसने बताया कि 11 केवी लाइन में एलटी का तार बिजली विभाग के कर्मचारी डाल रहे हैं जो काफी गुणवत्ताहीन है और बार-बार तार टूट रहे हैं। जिससे लोगों को करंट लग रहा है और लोगों के घरों के उपकरण भी जल रहे हैं। उसके पिता को भी करंट लग गया था और इसी के चलते वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया ताकि लाइन में सुधार हो सके। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि सुधार कार्य ठीक तरीके से कराया जाएगा ताकि किसी को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें